राजपुर: रेत की तस्करी कर रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार तकनीकी सहायक को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत
बलरामपुर जिले के राजपुर में रेत तस्करी का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। अवैध रेत परिवहन ने आज एक युवक की जान ले ली। रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार जनपद पंचायत के तकनीकी सहायक को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। मामला राजपुर थाना क्षेत्र के कुंदी कला का है, जहां जनपद पंचायत राजपुर में पदस्थ तकनीकी सहायक आशुतोष गुप्ता कार्यालय से फील्ड