Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र
image
image
image
image
image

*उप मुख्यमंत्री ने समूह नलजल योजनाओं के इंटेक वेल का किया निरीक्षण* *नलजल योजनाओं का निर्माण कार्य तय समय सीमा में करें - उप मुख्यमंत्री* मैहर 04 जुलाई 2026/उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मैहर जिले के रामनगर ब्लॉक में ग्राम झिन्ना में जल जीवन मिशन की दो समूह नलजल योजनाओं के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने रीवा बाणसागर और सीधी बाणसागर समूह नलजल योजना के तहत बनाए जा रहे इंटेक वेल तथा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा हर गांव और हर घर में नल से स्वच्छ जल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना को जल जीवन मिशन द्वारा मूर्त रूप दिया जा रहा है। समूह नलजल योजनाओं के निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरे कराकर आमजनता को पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। पाइपलाइन बिछाने, टंकियों के निर्माण तथा लक्ष्य के अनुसार घरों में कनेक्शन देने के कार्य की नियमित समीक्षा करें। मौके पर उपस्थित जल जीवन मिशन के जिला प्रबंधक चित्रांशु उपाध्याय ने बताया कि रीवा बाणसागर समूह जल प्रदाय योजना से रीवा और मऊगंज जिले के 1613 गांवों को पेयजल मिलेगा। इंटेक वेल से जल शोधन संयंत्र तक पानी पहुंचाया जा चुका है। इससे गोविंदगढ़ घाटी में बनाए गए सम्पवेल में पानी पहुंचाकर टेस्टिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। परियोजना का कार्य मार्च 2027 तक पूरा हो जाएगा। सतना बाणसागर समूह नलजल योजना से सतना और रीवा जिले के 995 गांवों को पानी मिलेगा। इसके भी इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र का कार्य पूरा हो गया है। इसी तरह सीधी बाणसागर समूह नलजल योजना का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसका भी कार्य मार्च 2027 तक पूरा हो जाएगा। निरीक्षण के समय जिला पंचायत सतना की वन समिति के सभापति हरीशकांत त्रिपाठी, श्री राजेश पाण्डेय एसडीएम रामनगर एसपी मिश्रा, जिला प्रबंधक जल निगम सतना पंकज तंतुवाय, सीधी नीरव अग्रवाल तथा निर्माण एजेंसिंयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

MORE NEWS

*मऊगंज में पकड़ी गई करोड़ों की MD ड्रग्स फैक्ट्री, रीवा से मुंबई होती थी सप्लाई, 4 गिरफ्तार*
भोपाल के बाद अब रीवा जोन के मऊगंज में पुलिस ने नशा कारोबार पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। आईजी गौरव राजपूत की 'जन चौपाल' मुहिम के तहत मिली मुखबिर की सूचना पर एसपी एसके जैन और एसडीओपी सची पाठक ने भारी पुलिस बल के साथ शाहपुर के बिझौली गांव में छापा मारा। पुलिस ने मौके से करोड़ों रुपये की एमडी ड्रग्स, केमिकल, एसिड और ड्रग्स बनाने के उपकरण जब्त किए हैं। इस मामले में एक फोर-व्हीलर वाहन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सिंडिकेट रीवा से मुंबई तक ड्रग्स की सप्लाई करता था। पुलिस ने ड्रग्स निर्माण स्थल फैक्ट्री से मौके पर ही चार प्रमुख आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा हैं। मऊगंज पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस सिंडिकेट के मुख्य मास्टरमाइंड, फंडिंग करने वालों और मुंबई में उनके बड़े खरीदारों का पता लगाया जा सके। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में तैयार एमडी ड्रग्स, नशा बनाने के लिए रखे गए केमिकल, एसिड, इलेक्ट्रॉनिक कांटे और ड्रग्स बनाने की मशीनें बरामद हुई हैं। सप्लाई चेन में इस्तेमाल होने वाली एक फोर-व्हीलर गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है।

*मऊगंज में पकड़ी गई करोड़ों की MD ड्रग्स फैक्ट्री, रीवा से मुंबई होती थी सप्लाई, 4 गिरफ्तार* भोपाल के बाद अब रीवा जोन के मऊगंज में पुलिस ने नशा कारोबार पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार किया है। आईजी गौरव राजपूत की 'जन चौपाल' मुहिम के तहत मिली मुखबिर की सूचना पर एसपी एसके जैन और एसडीओपी सची पाठक ने भारी पुलिस बल के साथ शाहपुर के बिझौली गांव में छापा मारा। पुलिस ने मौके से करोड़ों रुपये की एमडी ड्रग्स, केमिकल, एसिड और ड्रग्स बनाने के उपकरण जब्त किए हैं। इस मामले में एक फोर-व्हीलर वाहन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सिंडिकेट रीवा से मुंबई तक ड्रग्स की सप्लाई करता था। पुलिस ने ड्रग्स निर्माण स्थल फैक्ट्री से मौके पर ही चार प्रमुख आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का हिस्सा हैं। मऊगंज पुलिस अब पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस सिंडिकेट के मुख्य मास्टरमाइंड, फंडिंग करने वालों और मुंबई में उनके बड़े खरीदारों का पता लगाया जा सके। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में तैयार एमडी ड्रग्स, नशा बनाने के लिए रखे गए केमिकल, एसिड, इलेक्ट्रॉनिक कांटे और ड्रग्स बनाने की मशीनें बरामद हुई हैं। सप्लाई चेन में इस्तेमाल होने वाली एक फोर-व्हीलर गाड़ी को भी पुलिस ने जब्त किया है।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 6, 2026

सतना,बस स्टैंड के पास सीवर लाइन के गड्ढे में धंसी कार, लोगों ने मशक्कत कर निकाला

सतना,बस स्टैंड के पास सीवर लाइन के गड्ढे में धंसी कार, लोगों ने मशक्कत कर निकाला

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 6, 2026

*वकील के सूने घर से 37 लाख रुपए चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो बदमाश*
*शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच*
सतना। कोलगवां थाना इलाके के सोनौरा में एक सूने घर से 37 लाख रुपए चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। घर पर लगे सीसीटीवी में दो नकाबपोश बदमाश घर के पीछे की तरफ से घुसते दिखाई दे रहे है। घटना 2 जुलाई की है। जिसकी शिकायत 5 जुलाई की शाम थाने में की गई है। पुलिस ने  घटना की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट जबलपुर में वकील रजनीश शर्मा के डीपीएस स्कूल के पास सोनौरा स्थित घर पर 2-3 जुलाई की दरमियानी रात लगभग 1.50 बजे अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। रजनीश के पिता शंकरदीन शर्मा पास के दूसरे घर पर थे। बदमाशों ने घर में बने ऑफिस की तिजोरी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 37 लाख रुपए पार कर दिए। इतना ही नहीं दूसरे कमरे की आलमारी की तिजोरी से भी बदमाशों ने सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। रजनीश ने बताया कि 37 लाख रुपए जमीन के एक सौदे में किसी को देने के लिए रखे थे।
*पीछे की तार फेंसिंग काट कर दाखिल हुए*
रजनीश के पिता रविवार को जब घर के पीछे की तार फेंसिंग कटी देखे तो उन्हें शंका हुई। पानी की टंकी के पास से किसी के छत पर चढ़ने के निशान भी दिखाई दिए। छत का दरवाजा भी खुला दिखा तो उन्होंने रजनीश को फोन पर सूचना दी। देर शाम रजनीश जबलपुर से घर पहुंचे तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और उनके ऑफिस की तिजोरी खुली थी। घर में लगे 7 सीसीटीवी कैमरे भी गायब थे। उन्होंने डीवीआर में रिकॉर्डिंग देखी तो उसमें बदमाश घर के अंदर घुसते नजर आए। रजनीश ने फौरन थाने जा कर घटना की लिखित शिकायत और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए। रजनीश ने सीसीटीवी के आधार पर दो लोगों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

*वकील के सूने घर से 37 लाख रुपए चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो बदमाश* *शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच* सतना। कोलगवां थाना इलाके के सोनौरा में एक सूने घर से 37 लाख रुपए चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। घर पर लगे सीसीटीवी में दो नकाबपोश बदमाश घर के पीछे की तरफ से घुसते दिखाई दे रहे है। घटना 2 जुलाई की है। जिसकी शिकायत 5 जुलाई की शाम थाने में की गई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट जबलपुर में वकील रजनीश शर्मा के डीपीएस स्कूल के पास सोनौरा स्थित घर पर 2-3 जुलाई की दरमियानी रात लगभग 1.50 बजे अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। रजनीश के पिता शंकरदीन शर्मा पास के दूसरे घर पर थे। बदमाशों ने घर में बने ऑफिस की तिजोरी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 37 लाख रुपए पार कर दिए। इतना ही नहीं दूसरे कमरे की आलमारी की तिजोरी से भी बदमाशों ने सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए। रजनीश ने बताया कि 37 लाख रुपए जमीन के एक सौदे में किसी को देने के लिए रखे थे। *पीछे की तार फेंसिंग काट कर दाखिल हुए* रजनीश के पिता रविवार को जब घर के पीछे की तार फेंसिंग कटी देखे तो उन्हें शंका हुई। पानी की टंकी के पास से किसी के छत पर चढ़ने के निशान भी दिखाई दिए। छत का दरवाजा भी खुला दिखा तो उन्होंने रजनीश को फोन पर सूचना दी। देर शाम रजनीश जबलपुर से घर पहुंचे तो देखा घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और उनके ऑफिस की तिजोरी खुली थी। घर में लगे 7 सीसीटीवी कैमरे भी गायब थे। उन्होंने डीवीआर में रिकॉर्डिंग देखी तो उसमें बदमाश घर के अंदर घुसते नजर आए। रजनीश ने फौरन थाने जा कर घटना की लिखित शिकायत और सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए। रजनीश ने सीसीटीवी के आधार पर दो लोगों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने का आरोप भी लगाया है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

Raghurajnagar Nagareey, Satna | Jul 6, 2026

*उप मुख्यमंत्री ने समूह नलजल योजनाओं के इंटेक वेल का किया निरीक्षण* *नलजल योजनाओं का निर्माण कार्य तय समय सीमा में करें - उप मुख्यमंत्री* मैहर 04 जुलाई 2026/उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मैहर जिले के रामनगर ब्लॉक में ग्राम झिन्ना में जल जीवन मिशन की दो समूह नलजल योजनाओं के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने रीवा बाणसागर और सीधी बाणसागर समूह नलजल योजना के तहत बनाए जा रहे इंटेक वेल तथा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा हर गांव और हर घर में नल से स्वच्छ जल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना को जल जीवन मिशन द्वारा मूर्त रूप दिया जा रहा है। समूह नलजल योजनाओं के निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरे कराकर आमजनता को पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। पाइपलाइन बिछाने, टंकियों के निर्माण तथा लक्ष्य के अनुसार घरों में कनेक्शन देने के कार्य की नियमित समीक्षा करें। मौके पर उपस्थित जल जीवन मिशन के जिला प्रबंधक चित्रांशु उपाध्याय ने बताया कि रीवा बाणसागर समूह जल प्रदाय योजना से रीवा और मऊगंज जिले के 1613 गांवों को पेयजल मिलेगा। इंटेक वेल से जल शोधन संयंत्र तक पानी पहुंचाया जा चुका है। इससे गोविंदगढ़ घाटी में बनाए गए सम्पवेल में पानी पहुंचाकर टेस्टिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है। परियोजना का कार्य मार्च 2027 तक पूरा हो जाएगा। सतना बाणसागर समूह नलजल योजना से सतना और रीवा जिले के 995 गांवों को पानी मिलेगा। इसके भी इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र का कार्य पूरा हो गया है। इसी तरह सीधी बाणसागर समूह नलजल योजना का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। इसका भी कार्य मार्च 2027 तक पूरा हो जाएगा। निरीक्षण के समय जिला पंचायत सतना की वन समिति के सभापति हरीशकांत त्रिपाठी, श्री राजेश पाण्डेय एसडीएम रामनगर एसपी मिश्रा, जिला प्रबंधक जल निगम सतना पंकज तंतुवाय, सीधी नीरव अग्रवाल तथा निर्माण एजेंसिंयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। - Raghurajnagar Nagareey News