पाटी: जनपद पंचायत पाटी में दिव्यांगों व वृद्धजनों को बांटे गए सहायक उपकरण, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ शिविर।
Pati, Barwani | Oct 15, 2026 सामजिक न्याय में सरकार की योजनाओं के अंतर्गत सामाजिक उत्थान एवं वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनपद पंचायत परिसर में जपं सीईओ मीना झा के निर्देशन में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों (वृद्धजनों) को सहायक उपकरण दिए।