“स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा शारीरिक फिटनेस, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश, भोपाल में फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 7.0 का आयोजन किया गया।
निदेशक महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में निदेशालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फिटनेस संबंधी शपथ लेकर नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इसके उपरांत जनगणना भवन से पुलिस मुख्यालय तक निर्धारित मार्ग पर दौड़ एवं पैदल मार्च आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस पहल के माध्यम से नियमित व्यायाम, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व का संदेश दिया गया। साथ ही, दैनिक जीवन में शारीरिक सक्रियता को अपनाने और स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया। @censusindia2027 @hmoindia @pibbhopal #freedomrun #census2027 #censusindia #dcomp
7.9k views | Madhya Pradesh, India | Oct 23, 2026