भीलवाड़ा: चांदगढ़ में बनास नदी में ट्रैक्टर में बजरी भर रहे युवक पर एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने लाठियों और डंडों से किया हमला
बड़लियास थाना क्षेत्र के जाटों का सोपुरा के समीप स्थित चांदगढ़ में बनास नदी में ट्रैक्टर में बजरी भर रहे एक युवक पर करीब 10 से 15 जनों ने लाठियों ओर डंडो से हमला कर दिया ।हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।