धार: भोजशाला में कल मां वाग्देवी का जन्मोत्सव मनाने की तैयारी पूरी, दुल्हन की तरह सजा परिसर
Dhar, Dhar | Jan 22, 2026 धार शहर की ऐतिहासिक भोजशाला में मां वाग्देवी का जन्मोत्सव मनाने को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई है। जिलेभर से बड़ी संख्या में कल शुक्रवार को श्रद्धालु भोजशाला पहुंचेंगे। बसंत पंचमी को लेकर भोजशाला परिसर और गर्भ ग्रह को भगवान ध्वजों, आकर्षक रंगोलिया, और फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है।