विश्व एड्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला राष्ट्रीय एड्स इकाई, जिला सतना तथा लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना द्वारा बस स्टैंड चौपाटी परिसर में रेड रिबन गतिविधि एवं कैंडल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सतना डॉ. मनोज शुक्ला द्वारा प्रतिभागियों को रेड रिबन लगाकर किया गया।