बसेड़ी: श्री राम भक्त मंडल बसेड़ी ने हृदयांश के इलाज के लिए दी 21000 रुपए की सहयोग राशि, सदस्य अश्वनी ने सभी से सहयोग की की अपील
बसेड़ी। धौलपुर जिले के मनियां थाना एसएचओ नरेश शर्मा के बेटे को SMA नामक घातक बीमारी है। इस बीमारी का इलाज बहुत महंगे टीके से होना ही संभव है। जिसकी कीमत करीब 17.5 करोड रूपए है। इस बड़ी राशि में श्री राम भक्त मंडल बसेड़ी ने हृदयांश के इलाज के लिए ₹21000 की सहयोग राशि देखकर मदद की है। साथ ही मंडल सदस्य अश्वनी शर्मा ने सभी लोगों से मदद करने की अपील की है।