बसेड़ी: आरोपियों को पुलिस नही कर रही गिरफ्तार प्रदर्शन कर उपखंड कार्यालय बसेड़ी में ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
बसेड़ी उपखंड के नादनपुर मोड पर 27 फरवरी की रात अज्ञात चोरों द्वारा फायरिंग की गई थी। जिसमें एक युवक घायल हो गया था। उसी प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और ग्रामीणों ने बैठक कर पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाएं।