बसेड़ी: ऑपरेशन अरावली के तहत नादनपुर पुलिस की क्षेत्र में अवैध खनन व अवैध लाल रेता परिवहन के खिलाफ कार्रवाई
बसेड़ी। महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज भरतपुर एवं पुलिस अधीक्षक धौलपुर द्वारा जिला स्तर पर अवैध खनन के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे ऑपरेशन अरावली के तहत पुलिस अधीक्षक धौलपुर बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में जिले भर में अवैध खनन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नादनपुर पुलिस ने थानाधिकारी राजेंद्र गिरी के नेतृत्व में कार्रवाई की है।