बसेड़ी: बसेड़ी से दौपुरा जाने वाले रोड पर बने अवैध ब्रेकरों को लेकर ग्रामीणों ने SDM कार्यालय पर दिया ज्ञापन
बसेड़ी। यूं तो बसेड़ी से दौपुरा जाने वाले मुख्य रोड पर अवैध तरीके से बने स्पीड ब्रेकरों से आमजन परेशान है। लेकिन कर्मचारी भी इससे अछूते नहीं, 3 किलोमीटर के सड़क मार्ग पर 15 ब्रेकर बने हुए है जिसमे से 14 स्पीड ब्रेकर तो 2 किलोमीटर से भी कम की दूरी में बने हुए हैं स्पीड ब्रेकर आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बनने के साथ-साथ गाडि़यों में नुकसान पहुंचा रहे है।