बसेड़ी: पशु क्रूरता को लेकर नादनपुर पुलिस की कार्रवाई, पिकअप में ठूंस-ठूंस कर भरे 18 पशुओं को कराया मुक्त चालक गिरफ्तार
बसेड़ी क्षेत्र की नादनपुर थाना पुलिस ने जोरिया तिराहे पर गस्त के दौरान पशुओं से भरी पिकअप गाड़ी को जप्त किया है। पुलिस ने पिकअप में ठूंस-ठूंस कर भरे हुए 18 पशुओं को मुक्त कराया हैं। मौके से पुलिस ने पशु तस्करी के आरोप में चालक को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में कार्रवाई की गई है।