सोमवार 1 बजे बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की और महत्वपूर्ण इंडिकेटरों में सुधार लाने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कार्य समयबद्ध रूप से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए डेटा की शुद्धता महत्वपूर्ण है।