रोहतास जिले के शिवसागर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक शराब के नशे में गिरफ्तार।*
📍 शिवसागर (रोहतास)। शिवसागर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में पदस्थापित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुंदन को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से कई बोतल शराब भी बरामद की गई है।
🔍 *औचक निरीक्षण में खुला मामला*
सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने बताया कि शुक्रवार को शिकायत प्राप्त हुई थी कि प्रभारी चिकित्सक सुबह से अपने चेंबर में उपस्थित नहीं हैं। शिकायत के आधार पर पीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया।
शिवसागर थाना पुलिस ने सरकारी आवास पर छापेमारी कर कई बोतल शराब बरामद की। जांच के दौरान चिकित्सक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।शराबबंदी कानून के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने डॉ. अभिषेक कुंदन को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Bhabua, Kaimur | Jun 12, 2026