लखीसराय: जिले के सूर्य नारायण घाट पर देवर ने भाभी को मारपीट कर किया गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में कराया गया उपचार
लखीसराय जिले का भैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सूर्य नारायण घाट पर आपसी विवाद में देवर ने भाभी को मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद परिजनों के द्वारा गंभीर हालत में घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायल महिला की पहचान सूर्यनारायण घाट निवासी कल मलिक की पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है।