उज्जैन शहर: जसिंहपुरा मंडी चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ विवाद, लाल पुल रोड पर सड़क चौड़ीकरण का काम जारी
जसिंहपुरा मंडली चौराहे से लाल पुल रोड पर सड़क चौड़ीकरण के बाद नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान विवाद की स्थिति बन गई। निगम की टीम द्वारा गैलरियों को तोड़ने के लिए जेसीबी का उपयोग किया जा रहा था। आरोप है कि कुछ मकानों में प्रभावित परिवार के सदस्य मौजूद नहीं थे, जबकि उनके बच्चे घर के बाहर खड़े थे, इसके बावजूद कार्रवाई जारी रखी गई।