महरौनी: कुम्हेड़ी स्थित अंजनी धाम मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ महरौनी ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कुम्हेड़ी स्थित अंजनी धाम मेले में सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी महरौनी ने मेले में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जहां उन्होंने संबंधितो को निर्देशित करते हुए बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा को लेकर विशेष तौर से ध्यान रखा जाए। ताकि किसी को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।