फर्रुखाबाद: गांव सदरियापुर मार्ग पर मक्का सुधाने के कारण हुए हादसे में महिला की मौत, फिर भी सड़क पर सुखाई जा रही मक्का
कमालगंज के गांव सदरियापुर मार्ग पर कन्नौज निवासी गीता देवी की सड़क हादसे में बुधवार को सड़क पर फैली मक्का के कारण मौत हो गई थी। बाइक सवार महिला के पति का संतुलन बिगड़ गया था। जिसमें पति और भतीजी घायल हो गई थी। गुरुवार को फिर सड़क पर मक्का सुखी जा रही जिससे तेज रफ्तार वाहनों और दो पहिया चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण रामवीर ने जानकारी दी।