पीरो: भीषण गर्मी के कहर के कारण पीरो-चरपोखरी में स्कूलों पर लगा ब्रेक
Piro, Bhojpur | Jun 15, 2026 भोजपुर जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला अधिकारी तनय सुल्तानिया ने बड़ा फैसला लिया है। सोमवार शाम 6 बजे के करीब जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, पीरो और चरपोखरी सहित पुरे जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 5 तक की पढ़ाई 20 जून 2026 तक पूरी तरह बंद कर दी गई है।