लौरिया के प्रभु चौक पर गुरुवार को गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान का भव्य स्वागत हुआ। वहीं शुभचिंतकों ने मंत्री को फूल, माला पहनाया और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।नगर पंचायत की सभापति सीता देवी के प्रतिनिधि और पूर्व मुखिया संजय कुमार के नेतृत्व में बद्री यादव, मनु कुमार आदि ने गन्ना मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।