पुपरी: पुपरी थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में आपसी विवाद में पिता ने पुत्र को चाकू मारकर किया जख्मी
पुपरी थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में शुक्रवार को 2 बजे दिन में आपसी विवाद में चाकू से प्रहार कर मनोज मुखिया को जख्मी कर दिया। जख्मी का इलाज पुपरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है। इस संबंध में जख्मी ने अपने पिता रामऔतार मुखिया पर चाकू से प्रहार कर जख्मी कर देने का आरोप लगाया है।