डुमरा: सीतामढ़ी के पूर्व सांसद ने चिराग पासवान से की मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
सीतामढ़ी के पूर्व सांसद सह जदयू के नेता रामकुमार शर्मा ने लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान से मुलाकात की है। उनके इस मुलाकात के बाद सीतामढ़ी के राजनीतिक गलियारे में चर्चा तेज हो गई है पूर्व सांसद द्वारा इसकी जानकारी शुक्रवार को दी गई है।