विदिशा: सिविल लाइन थाना के हाईवे बाईपास के पास मिला 3 दिन पुराना अज्ञात शव, पुलिस ने किया बरामद
शुक्रवार शाम 5 बजे सिविल लाइन पुलिस हाईवे बाईपास पर पहुंची जहां सड़क किनारे तार फेंसिंग के पास खेत में एक शव मिला। उसके शरीर पर कपड़े नाम मात्र के थे। लाश तकरीबन 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ने शव बरामद कर मेडिकल कॉलेज पीएम के लिए भेजा,पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी बताया कि आसपास के थाना मे लापता,जांच शुरू।