बक्सर: नौलखा मंदिर से भगवान विष्णु की शोभा यात्रा निकाली गई, नगर के विभिन्न मंदिरों में किया भ्रमण
Buxar, Buxar | Mar 10, 2025 नौलखा मंदिर से भगवान विष्णु की रविवार को अपराह्न 4:00 बजे के बाद एक शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा भगवान विष्णु की रथ यात्रा के रूप में निकाली गई जो पूरे नगर के भ्रमण के बाद देर शाम संपन्न हुआ. इस दौरान भगवान की जय घोष के साथ भगवान का रथ यात्रा नगर के चरित्रवन स्थिति नौलखा मंदिर से शुरू हुई. रथ यात्रा कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.