बिंदापुर थाना की पुलिस टीम ने 1 हथियार बंध बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पॉइंट 32 बोर की पिस्तौल और 1 जिंदा कारतूस को जब्त किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश की पहचान मनविंदर शर्मा उर्फ मनीष के रूप में हुई है, यह उत्तम नगर का रहने वाला है। यह आरोपी पहले से 5 मामलों में शामिल भी रह चुका है।