ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर विधायक का आरोप- मेरी पार्टी के नाम पर एनडीए का सर्टिफिकेट जारी करा मेरे ही लोगों ने की गद्दारी
एसएलसी चुनाव में हुई महागठबंधन की जीत के बाद ब्रह्मपुर विधायक शंभूनाथ सिंह यादव ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने शुक्रवार की सुबह 8 बजे कहा कि हमारी ही पार्टी के लोग हमसे गद्दारी किए लेकिन हम फिर भी जीत गए। उन्होंने बताया कि एक हमारी ही पार्टी का कार्यकर्ता जो कहता है कि हम आरजेडी में है और काम बीजेपी के लिए करता है।