जौरा रोड पलिया कॉलोनी से मिली गुमशुदा महिला परिजनों को सौंपी गई, समाजसेवी धनंजय दंडोतिया और उनकी टीम का रहा सराहनीय प्रयास, पब्लिक एप और morena breaking की खबर का असर
मुरैना।
जौरा रोड स्थित पलिया कॉलोनी के पास भटककर पहुंची एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को पब्लिक ऐप पर खबर प्रसारित होने के बाद सोमवार को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। खबर का सीधा असर यह हुआ कि महिला की पहचान हो सकी और सूचना मिलते ही उसके परिजन मुरैना पहुंचे तथा उसे अपने साथ घर के लिए लेकर रवाना हो गए। बता दें कि सोमवार को बताया गया कि ग्वालियर निवासी प्रियंका गुप्ता अपने पति के साथ मायके सागर जा रही थी। रास्ते में ललितपुर स्टेशन पर वह ट्रेन से नीचे उतरी और गलती से दूसरी ट्रेन में सवार होकर 13 अगस्त को मुरैना पहुंच गई। महिला मानसिक बीमारी का उपचार ले रही थी और भटकते हुए जौरा रोड पलिया कॉलोनी के पास पहुंच गई थी।
जौरा रोड निवासी समाजसेवी धनंजय दंडोतिया,रवि राठौर और उनकी ट�
Morena, Morena | Aug 17, 2026