अशोक नगर: कुम्हरिया गांव में खाट पर सो रहे किशोर को सांप ने डसा, 15 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत
अशोकनगर जिले के कुम्हरिया गांव में सांप के काटने से 15 वर्षीय किशोर गोलू अहिरवार की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोलू अपने मामा के घर आया हुआ था और रात में खाट पर सो रहा था। तभी सोमवार की सुबह करीब 3 बजे सांप उसकी पेंट के अंदर घुस गया। सांप को निकालने की कोशिश के दौरान उसने गोलू के पैर में डस लिया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।