हाथरस: लेबर कॉलोनी में ट्यूबवेल पर कार्यरत कर्मचारी काम करते समय ट्यूबवेल में गिरकर हुआ गंभीर रूप से घायल
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के लेबर कॉलोनी स्थित ट्यूबवेल पर काम करते समय सरकारी कर्मचारी फहीम आज दिन शनिवार को कुएं में नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया! जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई! कर्मचारियों द्वारा व्यक्ति को जिला अस्पताल में लाया गया डाक्टरों ने व्यक्ति को अलीगढ़ हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है!