हाथरस: मेंडू रोड स्थिति रेवती मइया मेला को लेकर शहर के द्वारिका रेस्टोरेंट में मेला कमेटी द्वारा प्रेसवार्ता का किया गया आयोजन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मेंडू रोड स्थिति द्वारिका रेस्टोरेंट में रेवती मइया मेले को लेकर मेला कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। द्वारिका रेस्टोरेंट में प्रेसवार्ता के दौरान मेला कमेटी के पदाधिकारी डॉक्टर विकास शर्मा ने बताया कि 07 अगस्त से रेवती मइया के मेला का शुभारंभ होगा और 14 अगस्त तक मेले में कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें।