हाथरस: गांव रमनगला में व्यक्ति की हत्या में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, निशानदेही पर एक बांस आलाकत्ल बरामद
हाथरस पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव रमनगला में व्यक्ति की हत्या में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। व्यक्ति की हत्या में शामिल 4 अभियुक्तों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक बांस आलाकत्ल बरामद हुआ है ।