हाथरस: गांव नगला गजुआ मे घरेलू विवाद के चलते परिजनों में हुई मारपीट सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव नगला गजुआ में घरेलू विवाद के चलते परिजनों में जमकर मारपीट हो गई अचानक से हुई मारपीट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई! ग्रामीणों द्वारा मारपीट का काफी बीच बचाव कराया गया! ग्रामीणों द्वारा सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया है!