कुचायकोट: जलालपुर गांव के पास उत्पाद विभाग ने 36 लीटर शराब के साथ दो मोटरसाइकिल सवारों को किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिला के उत्पाद विभाग की टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के समीप से 36 लीटर शराब के साथ एक मोटरसाइकिल सवार अमित गुप्ता और अच्छे सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी जानकारी उत्पाद विभाग के द्वारा आज शनिवार को शाम 6 बजे दी गई। बताया गया कि उत्पाद विभाग ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की।