जशपुर: जून माह का राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने जनदर्शन में किया हंगामा, जांच की मांग
जनपद पंचायत जशपुर की ग्राम पंचायत पोड़ी के करीब 150 ग्रामीण मंगलवार को राशन कार्ड लेकर कलेक्टर जनदर्शन पहुंचे और जून माह का राशन नहीं मिलने की शिकायत करते हुए जांच की मांग की। मंगलवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों का आरोप है कि अप्रैल में तीन माह के राशन वितरण के दौरान ई-पॉस मशीन में तीन माह का अंगूठा लगवाया गया, लेकिन केवल दो माह का राशन