बागीदौरा: कलिंजरा में हिरण नदी के पास भंगार की दुकान में लगी आग, ग्रामीणों ने मिलकर पाया काबू
कलिंजरा कस्बे में हिरण नदी के पास स्थित भंगार की एक दुकान में आज बुधवार दोपहर 1बजे अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दुकान से आग की लपटें उठती देख लोगों ने तत्काल इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से पानी एवं अन्य संसाधनों