हायाघाट: हायाघाट प्रखंड के समस्तीपुर लोकसभा का होने वाले चुनाव को लेकर ITI स्थित डिस्पैच सेंटर में ईवीएम सीलिंग कार्य शुरू
हायाघाट प्रखंड के समस्तीपुर लोकसभा का होने वाले चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है। इसके तहत हायाघाट विधानसभा क्षेत्र के रामनगर आईटीआई के बने डिस्पैच सेंटर में रविवार को ईवीएम सीलिंग का कार्य शुरू हुआ। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता दास की देखरेख में तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा ईवीएम को तकनीकी तौर पर जांच करते हुए मशीन को सीलिंग करने का काम शुरू हुआ