हायाघाट: हायाघाट प्रखंड क्षेत्र के शेर गांव से देर रात पुलिस ने 23 लीटर विदेशी शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
हायाघाट प्रखंड के बहेड़ी थाना क्षेत्र के शेर गांव में बुधवार की देर रात पुलिस ने 23.985 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को उसके घर से गिरफ्तार किया। गुप्त सूचना के आधार पर पीएसआई शशिभूषण रजक के नेतृत्व में पुलिस ने रोहित कुमार यादव को उसके घर की छत पर बैग में रखी शराब के साथ पकड़ लिया। उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई