हायाघाट: कमतौल थाना क्षेत्र के हरिहरपुर पूर्वी पंचायत के सरपंच अब्दुल राजिक के साथ मारपीट , दर्ज कराई मारपीट की प्राथमिकी
कमतौल थाना क्षेत्र के हरिहरपुर पूर्वी पंचायत के सरपंच धरमपुर निवासी अब्दुल राजिक ने गांव के ही मो. अब्दुल मोतलीब व मो. असजद सहित सात नामजदों पर दुर्व्यवहार व मारपीट करने की प्राथमिकी कमतौल थाने में दर्ज करायी है। आरोप लगाया है कि रविवार की देर शाम वह गांव की चाय दुकान पर थे। इस दौरान नामजदों ने दुर्व्यवहार करते हुए उन्हें लाठी से मारा-पीटा।