हायाघाट: सिरनियां वार्ड-6 के पीछे बागमती नदी में डूबने से एक वृद्ध की हुई मौत, गाय को नहलाने के दौरान हुआ हादसा
हायाघाट प्रखंड के मल्हीपट्टी दक्षिणी पंचायत के सिरनियां वार्ड-छह के पीछे बागमती नदी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एपीएम थानाध्यक्ष हरिद्वार शर्मा ने शव को अपने कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए डीएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान एपीएम थाना क्षेत्र के सिरनियां गांव के रामसागर मोची(62) के रूप में की गई है। गाय की रस्सी में लटपटा गया डूब गए