हायाघाट: हायाघाट में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता ने चुनाव के मद्देनजर आईटीआई स्थित डिस्पैच सेंटर का किया मुआयना
हायाघाट प्रखंड में सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता नीरज कुमार दास ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रामनगर आइटीआइ स्थित डिस्पैच सेंटर का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने कार्मिक, वाहन एवं सामग्री वितरण कोषांग से जुड़े चुनाव कार्य की तैयारी व विधि व्यवस्था का जायजा लिया।ईवीएम के रख-रखाव पर भी फोकस दिया। मौके पर बीडीओ निवेदिता भी मौजूद थे।