अंबाह: सब जेल अंबाह में बंदियों संग मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, सांसद शिवमंगल सिंह तोमर हुए शामिल
Ambah, Morena | Sep 4, 2026 अंबाह। सब जेल अंबाह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। सांसद शिवमंगल सिंह तोमर, गणमान्य नागरिक एवं समाजसेवी बंदियों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। पंडित अमित मिश्रा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। जेलर रफीक हुसैन खान की उपस्थिति में बंदियों को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।