भदोखर थाना क्षेत्र के,रायपुर महेरी गांव में दबंगों द्वारा एक गरीब और पीड़ित परिवार को,प्रताड़ित करने और मारपीट किए जाने का एक वीडियो,शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।शर्मा परिवार का आरोप है कि उनके विपक्षी मुस्लिम परिवार से हैं।जो स्वास्थ्य विभाग में तैनात है।उनके द्वारा उनके घर के बगल में जमीन खरीदी गई है।अब उसको लेकर वह उन्हें हटाना चाह रहे हैं।