बक्सर: लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में कुल 27 उम्मीदवारों ने किया नामांकन
Buxar, Buxar | May 14, 2024 बक्सर लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन की प्रक्रिया सम्पन्न हो गई। बक्सर स्थित जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह डीएम अंशुल अग्रवाल के कार्यालय कक्ष में अंतिम दिन 12 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। बक्सर लोकसभा क्षेत्र के होने वाले चुनाव में 4 राजनीतिक दलों उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया है। जबकि 23 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं।