पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव घूमते रहे लेकिन उन्हें मिलेगा शून्य हीं
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बिहार यात्रा को लेकर कहा कि तेजस्वी यादव लोकसभा चुनाव के दौरान भी घूम रहे थे, हेलीकॉप्टर में मजे कर रहे थे और मछली खा रहे थे अभी तेजस्वी यादव घूमते रहे लेकिन उन्हें अंतोगत्वा मिलेगा शून्य हीं। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव का सपना मुंगेरीलाल का हसीन सपना बनकर रह जाएगा।