डुमरा: सीतामढ़ी में बार एसोसिएशन भवन निर्माण पर सवाल, अधिवक्ता ने डीएम से की शिकायत
सीतामढ़ी में बार एसोसिएशन के भवन निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अधिवक्ता मणि भूषण सिंह ने मंगलवार को जिलाधिकारी से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि बार एसोसिएशन का भवन बिना नक्शा पास कराए ही बनाया जा रहा है, जो नियमों का उल्लंघन है।