भोरे: भोरे पुलिस ने मादक पदार्थ में गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर चोरी कांड का खुलासा किया, चोरी का माल खपाने वाले रडार पर
भोरे पुलिस को एक बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार तीन युवकों को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के बाद उनके निशानदेही पर पुलिस ने चोरी कांड का भी खुलासा कर दिया। चोरी का माल खपाने वाले एक ज्वेलरी दुकानदार को भी चोरी के गहने के साथ गिरफ्तार कर लिया। अब तक 6 लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी अभी रडार पर है।