बिसौली: आसफपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले स्मार्ट फोन, डिजिटल कार्यों को अब मिलेगी रफ्तार
Bisauli, Budaun | Apr 28, 2026 आसफपुर में बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक आशुतोष कुमार मौर्य उर्फ राजू मौर्य ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को निशुल्क स्मार्ट फोन वितरित किए। शासनादेश के अनुसार आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी सेवाओं को डिजिटल रूप से मजबूत करना और कार्यकत्रियों के काम को सरल बनाना है।