तीन रंगों से सजा हमारा तिरंगा, देश की आन बान और शान का प्रतीक है। इसी भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से
9 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। जिसे लेकर देशवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उसी के चलते SD पब्लिक स्कूल शेरपुर मोड़ यमुनानगर के प्रांगण मे, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व वेळा पर एक कार्यक्रम किया गया।
जिसमे बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का मूल डिजाइन स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया ने तैयार किया था। इसे 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा द्वारा अपनाया गया भारत के राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगे' की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। इसमें तीन समान पट्टियों में केसरिया साहस और त्याग, सफेद सत्य और शांति तथा हरा रंग समृद्धि होता है, और सफेद पट्टी के बीच गहरे नीले रंग का 24 तीलियों वाला अशोक चक्र होता है।
सभी नागरिकों से आह्वान है कि इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने घरों पर तिरंगा लगाकर राष्ट्रप्रेम की भावना को और सशक्त बनाएं।
Ambala, Ambala | Aug 13, 2026