चमोली: दीपावली पर चमोली पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई
चमोली में दीपावली के त्योहार के दौरान पुलिस ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक सुरजीत पवार के निर्देश पर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त, वाहनों की चेकिंग और होटल निरीक्षण किया जा रहा है। शराब पीकर शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का एलान हुआ है।