ब्यौहारी: ब्यौहारी बस स्टैंड पर स्मैक का सौदा हुआ फेल, दो तस्कर गिरफ्तार
शहडोल में जैतपुर घटना के बाद पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान तेज किया। ब्यौहारी बस स्टैंड से दो युवकों को 16.41 ग्राम स्मैक, नकदी व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों पर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। लगभग कीमत 50 हजार से अधिक बताई गई है।मामले में बुधवार दोपहर दो बजे पुलिस ने इसका खुलासा किया है।